पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भालसी गांव में 20 अप्रैल को लगेगा खुला दरबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा. कन्या कॉलेज में प्रिंसिपल राजबीर सिंह से कॉलेज में रात्रि ठहराव के लिए विचार करते हुए।

मतलौडा| लोगों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर मौके पर निदान करने के लिए प्रशासन का रात्रि ठहराव गांव में कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को भालसी गांव में खुला दरबार लगाया जाएगा। रात को अधिकारियों के ठहरने का कार्यक्रम मतलौडा में ही होगा।

इसके लिए जिला परिषद के सीईओ संजय कुमार, डिप्टी सीईओ जसविंद्र बांगड़ व जिला पंचायत अधिकारी रूपेंद्र मलिक ने मतलौडा के राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा ने बताया कि जिले में पहली बार लगने वाले खुले दरबार का आयोजन भालसी गांव के राजकीय स्कूल में किया जाएगा। ये खुला दरबार 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे लगेगा। रात को अधिकारियों के ठहरने का इंतजाम राजकीय कन्या कॉलेज मतलौडा में करने का विचार है।

खबरें और भी हैं...