मेडल लाने वाली छात्रा का किया स्वागत
मतलौडा. राजकीय महिला महाविद्यालय में रजनी का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. राजबीर सिंह व स्टाफ के सदस्य।
मतलौडा| राजकीय महिला महाविद्यालय में सिल्वर मेडल विजेता कारद गांव की छात्रा का कॉलेज में स्वागत किया गया। दो दिन पूर्व हिमाचल प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रजनी ने 51 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता। कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह में प्रो. दलजीत कुमार, प्राचार्य डॉ. राजबीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।