तोल में गड़बड़ी पर 6 आढ़तियों को नोटिस
मतलौडा. स्थानीय अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के सचिव चंद्र प्रकाश ने औचक निरीक्षण कर दो घंटे तक तोल चेक की। इस दौरान तोल में गड़बड़ी पाए जाने पर 6 आढ़तियों को 24 घंटे का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने मंडी में अचानक तोल चेक की थी। जहां पर 6 आढ़तियों के कांटों में निर्धारित वजन से ज्यादा तोला जा रहा था। दोषी पाए गए आढ़तियों को नोटिस दिया गया है। वहीं, अनाज मंडी में लिफ्टिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। मंडी में करीब 8 लाख कट्टे पड़े हैं।