80 एकड़ फांस और 1 एकड़ गेहूं की फसल जली
मतलौडा| बस अड्डे के पास दोपहर साढ़े तीन बजे आग लगने से 80 एकड़ गेहूं की फांस और 1 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से भालसी गांव के जंगबहादुर, सत्यवान, रमेश कुमार समेत करीब 16 किसानों के करीब 80 एकड़ गेहूं की फांस जल और जोगेंद्र सिंह की 1 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। बताया गया कि पुराली के ढेर के पास शौच के लिए बैठे युवक ने बीड़ी जलाई थी।