भालसी में शाम 4 बजे लगेगा खुला दरबार
मतलौडा| प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुक्रवार को भालसी के राजकीय स्कूल प्रांगण में होगा। ग्राम पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल में शुक्रवार दोपहर बाद 4 बजे डीसी का खुला दरबार लगेगा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी राजकीय कन्या कॉलेज में रुकेंगे और शनिवार सुबह मतलौडा में बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। जिला पंचायत अधिकारी रूपेन्द्र मलिक,सरपंच भालसी सुरेन्द्र नैन व सरपंच सहयोगी वीरेंद्र सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।