पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • नेशनल कबड्डी व फुटबाल में भालसी वालीबॉल में भादड़ पहले स्थान पर

नेशनल कबड्डी व फुटबाल में भालसी वालीबॉल में भादड़ पहले स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय सनराइज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पुलिस विभाग व ग्राम पंचायत भालसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।

नेशनल स्टाइल कबड्डी में सुताना ने 29-14 के अंतर से फाइनल जीता। फुटबाल में भालसी ने सुताना को मात दी। वालीबॉल में भादड़ ने लोहारी को हराकर फाइनल मैच जीता। एसपी संगीता कालिया ने सुताना, भालसी व भादड़ को प्रथम आने पर 11 हजार और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सौ मीटर दौड़ में विजेता रविन्द्र भालसी को एक हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले राहुल को 500 का पुरस्कार दिया गया। एनसी कॉलेज इसराना की ओर से डॉ. सतीश गोयल की देखरेख में स्कूल प्रांगण में लगाए गए स्वास्थ कैंप में 66 मरीजों के स्वास्थ का चैकअप किया गया। शिविर में एसपी संगीता कालिया ने भी अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया। इस दौरान डीएसपी विजेन्द्र सिंह, मतलौडा थाना प्रभारी संदीप कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...