पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • आमजन के हित में हो दूरसंचार प्रौद्योगिकी का उपयोग : प्रो. चौहान

आमजन के हित में हो दूरसंचार प्रौद्योगिकी का उपयोग : प्रो. चौहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| इंटरनेट व मोबाइल सहित दूर संचार के सभी माध्यम समाज के वंचित और गरीबों के जीवन को सुखमय करने के काम आएं। इसके लिए पुरजोर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। यह विचार हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और ग्रामोदय अभियान के संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार दिवस के उपलक्ष्य पर मतलौडा में हारट्रोन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहे। प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के हर गांव तक जैसे बिजली पहुंचा दी गई है ठीक उसी तरह नेशनल नेटवर्क पहुंचाने के प्रयास जारी है। इस अवसर पर प्रीति, सुशील शर्मा, नवीन शर्मा, प्रियंका, विक्रम, विनीत, रोहित, मोहित, सोनिया, शिवानी व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...