पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरेन्द्र पाल उर्फ बॉबी बने वाइस चेयरमैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय खंड कार्यालय में शुक्रवार को ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन पद के चुनाव के लिए समिति सदस्यों की बैठक एसडीएम विवेक चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 25 सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से सुरेन्द्रपाल उर्फ बॉबी को वाइस चैयरमैन बनाने पर सहमति जताई। इसके बाद एसडीएम विवेक चौधरी ने भी सुरेन्द्रपाल के नाम पर मुहर लगा दी। इस अवसर पर बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, समिति के चैयरमैन रमेश खर्ब उर्फ दूर्जन, मतलौडा सरपंच अशोक देशवाल, सुशील शर्मा, धप्पा हिन्दुस्तानी, अनिल जीतगढ़, रिटा रानी, विरेन्द्र कौशिक, सुरेन्द्र कालिया, नरेन्द्र अटावला, नरेश भादड़, राजू लोहारी, चेतन, राजेश दहिया, जितेन्द्र मास्टर समेत कई लोग मौजूद रहे।

मतलौडा. स्थानीय खंड कार्यालय में नवनियुक्त वाइस चेयरमैन व चेयरमैन के साथ ब्लाक समिति के सदस्य।

खबरें और भी हैं...