पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मतलौडा | उरलाना कलां से सप्ताह भर पहले लापता हुए

मतलौडा | उरलाना कलां से सप्ताह भर पहले लापता हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा | उरलाना कलां से सप्ताह भर पहले लापता हुए 15 वर्षीय 9वीं कक्षा का छात्र अंशुल का शव शुक्रवार को रोहतक के लाखनमाजरा गांव के पास नहर में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। नहर के किनारे शव दिखाई देने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई, इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना दी। उरलाना चौकी पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शव देखते ही परिजनों ने अंशुल को पहचान लिया। रोहतक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड में करवाया था। अंशुल के गायब होने पर पिता ने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था।

इस संबंध में उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि अंशुल की हत्या की गई है। रोहतक पुलिस से फाइल आने के बाद ही अगली जांच शुरू की जाएगी और जो भी दोषी होगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...