मतलौडा| गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल ऊंटला का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने बताया कि स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया। कुमारी अंजु ने 445, कवलजीत ने 432 और नीरज ने 415 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। जबकि, रीतिका ने 408 अंक, स्वाती ने 406 अंक, नेहा ने 405 अंक प्राप्त कर मेरीट में स्थान पाया।
23 बच्चों ने प्राप्त की मेरिट
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारी के 23 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान बनाया। विद्यालय की प्रिंसिपल हुसन गुप्ता, स्कूल प्रभारी अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने 459, आरती देवी ने 450 , रीयांशी ने 433, अनु 430, कोमल 429, रेनू 429, शिवानी 410 ,काजल 407 ने अधिकतम अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया।