पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • अपहरण के मुकदमे को हत्या में बदलकर शुरू हुई जांच

अपहरण के मुकदमे को हत्या में बदलकर शुरू हुई जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| उरलाना कलां से करीब एक सप्ताह पहले लापता हुए 15 वर्षीय 9वीं के छात्र अंशुल का शव शुक्रवार को रोहतक के लाखनमाजरा गांव के पास नहर में मिला था। मृतक अंशुल के सिर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगाना बताया गया था। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने लोगों को जल्द मामले का खुलासा कराने का आश्वासन दिया था। उधर, मामले में पुलिस की तीन टीमें सीआईए, मतलौडा थाना पुलिस व उरलाना चौकी पुलिस की टीम जांच में जुटी है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमें को हत्या के मुकदमें में बदल कर नए सिरे से जांच कर रही है। इस संबंध में उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...