मतलौडा| अदियाना गांव से पंचायती खेत से अज्ञात चोर 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। जमीन के पट्टेदार ने शुक्रवार को खेत में जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर गायब था। मतलौडा बिजली कार्यालय के एसडीओ प्रदीप बूरा ने मौका मुआयना कर मतलौडा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।