मतलौडा, सनराइज स्कूल के चेयरमैन नरेश नैन ने बताया कि परीक्षा में कुल 63 बच्चे शामिल हुए थे। जिनमें 37 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन ने सभी को बधाई दी और बेहतर भविष्य की कमना की।
गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 20 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने 460 अंक हासिल कर स्कूल में पहल स्थान हासिल किया। वहीं, मेनका ने 450, मुस्कान को 448, सुंदर ने 439, रूबल ने 439, अभप्रितकौर ने 438 और प्रगति ने 421 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक पवन कुमार ने स्कूल स्टाफ व बच्चों को अच्छे परिणाम की बधाई दी। बीआर स्कूल मतलौडा के प्रिंसिपल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। 15 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। प्रिती ने 462, कीर्ति खर्ब ने 455, कनिका ने 451, अक्षय ने 450, सोमबीर ने 437 और ऊषा ने 422 अंक प्राप्त किए। हिंदू हाई स्कूल अटावला के प्रिंसिपल हरिदास शास्त्री ने बताया कि उनके स्कूल के 12 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।