पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कब्जे को लेकर दो पक्षों चली लाठियां, महिला समेत 5 घायल

कब्जे को लेकर दो पक्षों चली लाठियां, महिला समेत 5 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| खनरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खेत में लाठिया चल गईं। इसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक एक पक्ष के लोग मौके से जा चुके थे।

खंडरा गांव के रहने वाले तासीराम ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनकी दस एकड़ जमीन है। उसके बड़े भाई महासिंह ने उसके पिता सुनहरा को बहका कर अपने तीन भाईयों के जमीन का हिस्सा 5 साल पहले अपने नाम करवा लिया था। जब उन्हें इसका पता चला तो कोर्ट में केस दायर किया गया और चार साल सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिता की जमीन में से सभी भाई बहनों को बराबर-बराबर जमीन का हिस्सा देने के आदेश दिए थे।

इसके बाद जगदीश, तासीराम व महेन्द्र ने अपने अपने हिस्से की जमीन पर बिजाई कर ली थी। लेकिन अपने भाई महासिंह के हिस्से की जमीन को खाली छोड़कर उस पर कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिय था। तासीराम ने बताया कि उसका भाई महासिंह अपने बच्चों और अपने पिता सुनहरा के साथ पिछले कई साल से गांव छोड़कर अपनी ससुराल में बसा हुआ है। अब सोमवार को महाबीर अपने बेटो व चार अन्य युवकों के साथ हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर से जुताई करने आया था।

इस दौरान पता लगने पर तासीराम अपनी भाईयों के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। तासीराम ने बताया कि महासिंह अपने साथ कई और लोगों को बाहर से लाया था। उसके साथ आए युवकों के पास अवैध पिस्तौल व गंडासिंया भी थीं। जबतक पुलिस पहुंची आरोपी मौके से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...