पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय का उपयोग कराने बड़ी कामयाबी

शौचालय का उपयोग कराने बड़ी कामयाबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरहंड | प्रखंड के कदगांवाकला पंचायत के सिंदुवारी गांव में पंचायत स्तरीय स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया बबिता कुमारी व विकास भारती जिला सहयोगी निरज कुमार ने दीप जला कर किया। संगोष्ठी में पंचायत की सभी जल सहिया, स्वच्छताग्रही व ग्रामीण उपस्थित हुए। कुमार ने बताया की शौचालय निर्माण करवा देना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि उसकी उपयोग करवाना सबसे बड़ी जिम्मेवारी हम सभी का है। स्वच्छ भारत मिशन तभी कामयाब होगा जब लाभुक शौचालय इस्तेमाल करेगा। सभी उपस्थित लोगों से शौचालय इस्तेमाल करने की अपील की और निगरानी कमेटी गठित कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। मौके पर प्रखंड समन्वयक ललन कुमार, तुलेश्वर साव, समाजसेवी अशोक कुमार, स्वच्छताग्रही हृदय कुमार व रमाकांत पांडेय उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...