ग्रामसभा में अध्यक्ष पद के लिए भिड़े दो गुट
मयूरहंड | प्रखंड के मंझगांवा पंचायत के सबलपुर गांव में ग्राम विकास संगठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान विनोद कुमार सिंह व सबलपुर के अनुसूचित जाति के लोगों में आपसी वर्चस्व को लेकर कहा सुनी हुई। ग्राम विकास समिति की प्रबलता प्रदान करने के लिए सभी गांवों में आम सभा आयोजित कर चुनाव किया जा रहा है जिससे ग्राम विकास योजना को गति दिया जा सके। इसी दौरान अध्यक्ष पद को लेकर विनोद कुमार सिंह अपना दावेदारी करने लगे। गांव के उमेश पासवान ने विरोध किया तो हंगामा होने लगा। आम सभा नहीं हो पाया। दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में एक दूसरे शिकायत दर्ज करवाने का आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।