आवास व शौचालय निर्माण में मनरेगा योजना की गति धीमी
मजदूर प्रतिदिन अपने गांवों को छोड़ शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं
भास्कर न्यूज | मयूरहंड
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मजदूरो को रोजगार देने वाली मनरेगा योजना प्रखंड में इन दिनों पूरी तरह से सुस्त पड़ी है। जिसके कारण मजदूर काम की तलाश में अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
मजदूर प्रतिदिन अपने गांवों को छोड़ शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। जहां सरकार ने सभी मजदूरों को कम से कम सौ दिनों का काम देने को लेकर कानून बनाया था। वहीं प्रखंड में यह कानून केवल किताबों तक ही सिमट कर रह गया है। प्रखंड के किसी भी पंचायत में मनरेगा की योजना क्रियान्वित होते देखा नहीं जा रहा है। जिसके कारण प्रखंड में मनरेगा योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है। प्रखंड के अधिकारी से लेकर कर्मी तक प्रधानमंत्री आवास व शौचालय को पूर्ण कराने में व्यस्त देखे जा रहे हैं।