पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय बनते ही टूटने लगा,रंग रोगन कर ओडीएफ की घोषणा में जुटे कर्मी

शौचालय बनते ही टूटने लगा,रंग रोगन कर ओडीएफ की घोषणा में जुटे कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के पेटादेरी पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनहे व नवादा में अनियमितता की भेंट चढ़ रहा है शौचालय। ग्रामीणों ने बताया शौचालय निर्माण मुखिया पति दिकपाल यादव व जल सहिया के निर्देश से बन रहा है।

शौचालय निर्माण में स्वच्छ भारत मिशन में जुटे कर्मी सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ा रहें हैं।पिट निर्माण में टुकड़ा ईंट व मसाले में बालू का अनुपात बढ़ाकर जोड़ाई का कार्य किया जाता है।जिससे पिट तैयार होते ही टूटने लगा।वहीं कर्मी शौचालय निर्माण कर रंग रोगन करवाकर फाइनल सूची में नाम अंकित करने में जुटे हैं।विभाग भी मनहे व नवादा गांव को ओडीएफ घोषित करने में जुटे हैं।टूटते शौचालय देख ग्रामीण शौचालय में शौच जाने से भयभीत हैं ।कहीं बड़े हादसा का शिकार न हो जाएं। नवादा गांव में लाभुक अर्जुन मिश्र का शौचालय बनते ही टूटने लगा जो बिचौलिए की कारनामा साफ साफ दिखने लगा।अर्जुन मिश्र के शौचालय के टंकी पर बच्चे खेल रहे थे। पिट ढह गया जो बड़ा हादसा टला।लाभुकों ने बताया की मुखिया पति दिकपाल यादव व जल सहिया बरही के ठेकेदार से शौचालय का निर्माण करवा रहें हैं।इसमें प्रत्येक शौचालय राशि की बंदरबांट कर शौचालय निर्माण में खानापूर्ति की जा रही है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया घटिया शौचालय निर्माण की जांच कर निर्माण में जुटे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिला को-ऑर्डिनेटर संजय मिश्रा ने बताया कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनसे दुबारा शौचालय निर्माण करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...