पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृक्षारोपण के साथ मनी अंबेडकर जयंती

वृक्षारोपण के साथ मनी अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के कदगांवा कला पंचायत के सेवई खुर्द गांव में रविवार को भीम राव अंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन व विशिष्ट अतिथि मुखिया बबिता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। जयंती के अवसर पर अतिथियों व कमेटी के सदस्यों ने 127 वृक्षारोपण कर अंबेडकर की जयंती को यादगार बनाया।भाजपा नेता उज्ज्वल दास ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान की गरिमा और संविधान की रचना में लिखित मूल्य-तथ्यों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इससे देश की अनेकता में एकता, अखंडता,संप्रभुता और मानवीय सभी समुदाय की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज देश के सामने संविधान द्वारा स्थापित मूल्यों का सम्मान करने के साथ अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों को समता का अधिकार दिलाना हम सभी का कर्तव्य बनता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष लखन रविदास,उपाध्यक्ष सुभाष दास व सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर इटखोरी महाविद्यालय के व्याख्याता सुभाष कुमार सिंह ,भाजपा नेता उज्जवल दास,जिप प्रतिनिधि बमबम भगत, जेवीएम नेता रामदेव सिंह भोक्ता,राजद नेता मनोज चंद्रा, मयूरहंड मुखिया ईश्वर पासवान,धुन्ना मुखिया मुकेश राम, समाज सेवी अशोक कुमार,रविदास समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...