पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास योजना के लाभुकों की सूची मांगी

आवास योजना के लाभुकों की सूची मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरहंड | प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख विक्रम कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मंच का संचालन बीडीओ संतोष कुमार ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फुलांग पंचायत के लाभुकों की सूची मांगी गई। सूची उपलब्ध होते ही आवास जांच कराने की मांग की। विद्यालय मर्ज होने में असमर्थता जाहिर करते हुए कुछ विद्यालय की सूची सौंपी गई। कमेटी की जांच के दौरान सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख की उपस्थिति में जांच कराने की मांग की। कन्यादान योजना के तहत लाभुकों को लाभ दिलाने की प्रखंड प्रमुख ने स्वीकृति दी। इस मौके पर बीईईओ अरविंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि गरजू सिंह, बीपीओ दीपक मेहरा, सीडीपीओ बालाजी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...