मयूरहंड के सभी पारा शिक्षक पदयात्रा में जायेंगे रांची
मयूरहंड | प्रखंड क्षेत्र के सभी पारा शिक्षकों की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक मायापुर संकुल संसाधन में की गई। इसमें मयूरहंड के पारा शिक्षक 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पद यात्रा में रांची जायेंगे। पारा शिक्षक अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मयूरहंड के पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर जिहु मोड़ से रांची के लिए रवाना होंगे। बैठक में सभी संकुल अध्यक्ष व सचिव समेत पशुपति सिंह, विजय दांगी, बासुदेव दांगी, सुरेश साव, जितेंद्र गुप्ता, नीरू राणा, कैलाश साव, श्रीनिवास सिंह, राम पौरुष दांगी, आरती देवी, माया देवी, जितेंद्र गुप्ता, उमेश राणा समेत कई पारा शिक्षक मौजूद थे।