एकतारा गांव में ग्राम स्वराज अभियान शुरू
मयूरहंड | प्रखंड के एकतारा गांव में मंगलवार को झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा व मयूरहंड शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार पांडेय ने बेलखोरी पंचायत के मुखिया बिजुल देवी के गांव एकतारा में ग्राम स्वराज अभियान का शुरुआत करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्रामीणों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए बैंक से संचालित सभी योजनाएं निःशुल्क पहुंचेगी। ग्रामीणों को निः शुल्क रुपे कार्ड, जीरो बैलेंस पर खाता, प्रधान मंत्री बीमा, अटल पेंशन का लाभ योजना के अभियान के दौरान जल्द मिलेगा। इस मौके पर मुखिया पति शिवकुमार सिंह, बीसीए संजय भोजपुरी, सीमा कुमारी समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे।