पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के निरीक्षण में टीम को मिली कई गड़बड़ियां

स्कूलों के निरीक्षण में टीम को मिली कई गड़बड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरहंड | विद्यालय पुनर्गठन में प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के उपरांत प्रखंड के स्थानीय ग्रामीणों, संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने मर्जर नहीं करने संबंधित शिकायत पत्र जिला कार्यालय में जमा किया था। शिकायत के आधार पर प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में जांच करने के लिए टीम गठित की गई। टीम में झारखण्ड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार रजक व कनीय अभियंता श्याम नारायण सिंह ने बुधवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का स्थलीय जांच की। जांच के क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिंदुवारी व प्राथमिक विद्यालय मखरौल का स्थलीय जांच किया। दोनों विद्यालयों में घोर अनियमितता पाया। रजक ने बताया मखरौल व सिंदुवारी विद्यालय के सचिव से शिशु पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी की मांग की गई, पोषक क्षेत्र की जनसंख्या सचिवों ने नहीं बताया। दोनों विद्यालय में पंजी देख अधिकारी भड़क उठे। कमेटी की सूची में वर्णित कई विद्यालयों में अधिकारियों ने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की। सिंदुवारी विद्यालय में बच्चों की नामांकन 43 में उपस्थिति 38 बच्चा पाया। मखरौल विद्यालय में बच्चों की नामांकन 23 में उपस्थिति 18 बच्चा पाया।

खबरें और भी हैं...