मयूरहंड | प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रविवार को शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सोकी पंचायत के ढेबादेरी, गुरुवाडीह, सोकी, अलकडीहा समेत कई गांव में निर्माण हो रहे शौचालय का जायजा लिया। शौचालय निर्माण गुणवत्ता युक्त करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास के चयनित लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।