पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मयूरहंड : अवैध बालू उठाव करते हाइवा और गिट्‌टी लदा टाटा 609 िकया गया जब्त

मयूरहंड : अवैध बालू उठाव करते हाइवा और गिट्‌टी लदा टाटा 609 िकया गया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरहंड | थाना क्षेत्र के बडाकर नदी के ढेबादौरी घाट पर बालू के अवैध उत्खनन में जुटे वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। रविवार की सुबह अंचलाधिकारी संतोष कुमार, खनन निरीक्षक दिलीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद शाकिर की टीम ने बालू उत्खनन स्थल का औचक निरीक्षण किया। पदाधिकारी व पुलिस को देखते ही बालू लोडिंग में जुटे तीन जेसीबी और कई ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। हाइवा को पकड़ने के दौरान घाट पर जब्त ट्रैक्टर की ट्रॉली छोड़ इंजन ले भागे। इसी दौरान गिट्टी से भरा वाहन टाटा 609 को पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने नदी में हाइवा का पीछा किया तो हाइवा का ड्राइवर चाबी लेकर फरार हो गया। प्रत्येक दिन ग्रामीणों को जाली चालान दिखा कर सैकड़ों गाड़ी बालू का उठाव किया जाता है। जिसे हजारीबाग भेजा जाता है। बड़ी मशक्कत से हाइवा को स्टार्ट कर थाना लाया गया। थाना में वाहन मालिक को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। निरीक्षण टीम में अंचलाधिकारी संतोष कुमार, खनन निरीक्षक दिलीप कुमार,सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद शाकिर दल बल के साथ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...