प्रखंड कार्यालय में चार दिनों से लिंक फेल रहने के कारण प्रखंड कार्यालय का कार्य पूर्ण रुप से बंद हो गया है। जिससे पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा जमीन से संबंधित शुद्धि, दाखिल-खारिज व रसीद निर्गत करने का कार्य बाधित है। इससे आम लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। उज्जवला योजना के तहत चयनित लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र नहीं निर्गत होने से गैस वितरण करने में भी परेशानी हो रही है।