प्रखंड के सभी पंचायत सचिव व मनरेगा कर्मी 19 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में शुक्रवार को सभी पंचायतों के पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों ने आपातकालीन बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पंचायत सचिव खिरोधर मेहता ने की। बैठक में मौजूद कर्मियों ने सिमरिया प्रखंड के बगरा पंचायत में ग्राम विकास समिति गठन के दौरान पंचायत सचिव मुनेश तिर्की के साथ मारपीट और दस्तावेज फाड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 19 मई से हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर पंसस खिरोधर मेहता, नागेश्वर प्रसाद, ब्रजेश चौबे, नागेश्व प्रसाद, अरुणजय मेहता, दयानंद राणा, दिनेश कुमार, उमेश दांगी, राजकुमार यादव समेत कई कर्मी मौजूद थे।