नींद में छत से गिर कर महिला की हुई मौत
पीड़ित परिवार घटना की जानकारी देते हुए।
रामगढ़ | प्रखंड के सट्टे भंडरिया प्रखंड के हरता टोला के ठेकेही गांव में सूर्यदेव चौधरी की प|ी बालो देवी उम्र 38 वर्ष की मौत छत से गिर कर हो गई। वह अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ घर की छत पर रात में सोई हुई थी। जब महिला नींद में ही छत से उतरने का प्रयास कर रही थी, तो वह अचानक नीचे गिर गई। साथ में सो रही उसकी बेटी सोनी कुमारी को घटना का कुछ पता नहीं। बाहर आई तो देखी कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसके बाद उसने अपने दादा-दादी को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए मेदिनीनगर जाने के लिए गाड़ी का व्यवस्था करने लगे, तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति कमाने के लिए मुंबई जाने के लिए निकला था, तभी स्टेशन पर ही उसे सूचना मिली कि उसकी प|ी की मौत छत से गिर कर हो गई है। वह पुनः अपने घर लौटा और घटना की जानकारी लेते हुए प|ी का अंतिम संस्कार किया।