पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थोड़ी बहुत नोकझोंक, बाकी सबकुछ रहा शांतिपूर्ण

थोड़ी बहुत नोकझोंक, बाकी सबकुछ रहा शांतिपूर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इवीएम जमा करने के लिए लगी भीड़ : निगम सहित दो नगर परिषद का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। सभी मतदान कर्मी अपने अपने बूथ पर मतदान करा कर ईवीएम जमा करने पहुंच रहे हैं। मतदान कर्मियों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर खुशी जाहिर किया। वह अपने-अपने ईवीएम को लेकर बाजार प्रांगण में जमा करने को लेकर भीड़ लगी रही।

मतदाताओं का अाभार जताया : झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मेदिनीनगर निकाय के चुनाव प्रभारी अजय शाहदेव ने मतदान को लेकर सभी मतदाताओं को अाभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की सरकारों से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसका असर निकाय के चुनाव में देखने को मिलेगा। चुनाव में कांग्रेस के रूप में एक बेहतर विकल्प के रूप में लोगों के सामने आया है।

मेयर और उप मेयर सहित 232 वार्ड पार्षदों के किस्मत को ईवीएम में बंद : मेदिनीनगर नगर चुनाव में तपती गर्मी के बावजूद लोग घर से बाहर निकले और अपने -अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा। चुनाव में लगभग 64000 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और अपने शहर के मेयर और उप मेयर सहित 232 वार्ड पार्षदों के किस्मत को ईवीएम में बंद किया। मतगणना 20 अप्रैल को होगी जिसमें मेयर सहित 250 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी, डिप्टी मेयर के लिए 10 प्रत्याशी और 35 वार्डों के लिए कुल 235 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य अाजमा रहे थे।

चैनपुर शाहपुर के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण : नगर निगम चुनाव में शाहपुर उत्तरी एवं दक्षिणी के वार्ड नंबर 31, 32 एवं 33 तथा चैनपुर बाजार के 34 एवं 35 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने मतदान किया। कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से मतदान करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन प्रशासन की मुस्तैद रहने के कारण उनकी एक नहीं चली। मतदान को लेकर चैनपुर पुलिस काफी मुस्तैद दिखे तथा उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इधर मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओंं की भीड़ लगी रही। वार्ड पार्षद उम्मीदवार के लोगों ने अपने अपने मतदाताओ को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर लोगो से मतदान कराया।

खबरें और भी हैं...