समस्याओं की जानकारी दें, तुरंत होगा निदान
तरहसी में लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते एसडीओ।
मेदिनीनगर | तरहसी प्रखंड के सुगी गांव में सदर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत बैठक की गई। बैठक में ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। ग्रामीणों को बताया गया कि जिन ग्रामीणों को निशक्त पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा गांव में यदि चापाकल नहीं चल रहा हो तो उसकी जानकारी दें। उन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि गांव में 5 चापाकल खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में संबंधित विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है तथा त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार की जो भी कल्याणकारी योजना है। जिससे ग्रामीण वंचित है वैसे लोगों को इसका लाभ दिलाया जाएगा।