पाटन में 75 साल के वृद्ध ने की आत्महत्या
पाटन | पाटन थाना के कुम्हवा जगहंसी निवासी मुंशी भुइयां (75) वर्षीय ने अपने घर में मंगलवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंशी भुइयां आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात घर का दरवाजा बंद कर धोती को धरन में बांध कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।