पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएचडी में प्रवेश के लिए विषयवार कट ऑफ किया जारी

पीएचडी में प्रवेश के लिए विषयवार कट ऑफ किया जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी में प्रवेश के लिए विषयवार कटऑफ मार्क प्रकाशित कर दिया गया है। एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि 19 विषयों में विश्वविद्यालय द्वारा सामान्य और एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ मार्क की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सामान्य उम्मीदवारों के लिए बॉटनी में 55, रसायन में 60, जियोलॉजी में 55, गणित में 55, भौतिकी में 52, जूलॉजी में 55, कॉमर्स में 55, अर्थशास्त्र में 55, अंग्रेजी में 55, हिंदी में 55, फिलॉस्फी में 50, संस्कृत में 55, उर्दू में 55, भूगोल में 55, इतिहास में 59, राजनीति विज्ञान में 56, साइकोलॉजी में 50, समाजशास्त्र में 50, गृह विज्ञान में 49 अंक वालों को शामिल किया गया है।

एसटी, एससी उम्मीदवारों के लिए बॉटनी में 50, रसायन में 55, जियोलॉजी में 50, गणित में 50, भौतिक में 47, जूलॉजी में 50, कॉमर्स में 50, अर्थशास्त्र में 50, अंग्रेजी में 50, हिंदी में 50, फिलोसॉफी में 45, संस्कृत में 50 ,उर्दू में 50, भूगोल में 50 ,इतिहास में 54, राजनीति विज्ञान में 51, साइकोलॉजी में 45, समाजशास्त्र में 45, व गृह विज्ञान में 44, कट ऑफ मार्क्स रखा गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि योग्य उम्मीदवार एक महीने के अंदर कोर्स वर्क के रजिस्ट्रेशन के लिए विश्वविद्यालय के संबंधित पर्यवेक्षक से संपर्क करें ।

वही स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा 12 मई से 22 मई तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जो छात्र अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं। वह एक हजार विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक अपना आवेदन महाविद्यालय से संपर्क कर भर सकते हैं। 20 अप्रैल के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

खबरें और भी हैं...