पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम के बताए सत्य व सेवा के मार्ग पर चलें

भगवान परशुराम के बताए सत्य व सेवा के मार्ग पर चलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेड़मा स्थित शिव मंदिर में बुधवार को धूमधाम से राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर सोनू मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है। सुनील तिवारी ने कहा कि आज सत्य एवं सेवा के मार्ग पर चलने की जरूरत है ताकि भगवान परशुराम के मार्ग को अपनाया जा सके। जयंती समारोह में ब्राह्मण समाज द्वारा पनशाला खोलने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए रेड़मा स्थित शिवमंदिर के बाहर पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुनील तिवारी ने पनशाला के लिए आर्थिक सहयोग किया। मौके पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद जय परशुराम के भी नारे लगे। मौके पर रूद्र शुक्ला, कमलेश पांडेय, रविन्द्र तिवारी, अजय तिवारी, सतीष तिवारी, नवनीत पाठक, राकेश तिवारी, मुकेश तिवारी, विकास दुबे, चंदन तिवारी समेत सैकड़ों परशुराम वंशज मौजूद थे।

पांडू में भी मनी भगवान परशुराम की जयंती

पांडू | प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर ओरडीहा, सलहना, तिसीबार, दरुआ, कजरु, बसडीहा, भटवलिया, असनौलिया, पिपरी आदि गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। आचार्य पंडित उमाकांत पाठक ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इन्होंने बताया कि त्रेतायुग से पूर्व ही जगत कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया था। ये अमर हैं। त्रेतायुग में धनुष यज्ञ के समय इन्होंने भगवान राम की परीक्षा ली थी और उन्हें आशीर्वाद दिया था। द्वापरयुग में भी जब भगवान श्रीकृष्ण गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर वापस लौट रहे थे तो भगवान परशुराम ने उन्हें जगत कल्याण के लिए आशीर्वाद और सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। हर युग में धर्म और मानवता की रक्षा के लिए तपस्वी भगवान परशुराम ने प्रकट होकर जगत का कल्याण किया। इनका अवतार ब्राह्मण कुल में हुआ था। ये शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुण थे। इन्होंने शास्त्र की आज्ञा से शस्त्र का प्रयोग करने का सिद्धांत दिया। हम सभी को इनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए जगत कल्याण के कार्य करना चाहिए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ आरके पाण्डेय, सत्येंद्र नारायण पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, महेंद्र पांडेय मिथिलेश दुबे, पंकज पांडे, ममता पांडे, रामकली देवी, हरि शंकर पांडे, सुरेंद्र पांडे, विजय पांडे, विकास कुमार शुक्ला, बृजेश पांडे, सहित काफी संख्या में लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। मौके पर प्रतिवर्ष भगवान परशुराम की जयंती मनाने और परशुराम मंदिर निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

पांडू में भगवान परशुराम की जयंती मनाते परशुराम सेना के लोग।

खबरें और भी हैं...