पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना, मिला प्रशिक्षण

पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना, मिला प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | नगर निकाय नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना 20 अप्रैल के बैरिया स्थित बाजार समिति में की जाएगी। इसमें मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद के लिए नौ टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। इसमें मेदिनीनगर नगर निगम के लिए 15 राउंड और हुसैनाबाद, विश्रामपुर और छतरपुर नगर पंचायत के लिए तीन तीन राउंड में मतगणना का कार्य होगा। इसे लेकर नगर निगम आम चुनाव की मतगणना के लिए दो सौ गणक सहायक एवं गणन पर्यवेक्षकों को मतगणना का प्रशिक्षण बुधवार को नए समाहरणालय भवन में दिया गया। आगामी 20 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी एवं अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा तथा कोर्ट कक्ष में परशुराम तिवारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आब्जर्वर दिगेश्वर तिवारी ने कहा कि त्रुटि रहित एवं निष्पक्ष गणना हमारा लक्ष्य है। निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ ही स्वच्छता व पारदर्शिता के साथ मतगणना कराना हम सबका दायित्व है। प्रशिक्षण कार्य में प्रपत्र 17 (क) भाग -1 एवं फ्लो चार्ट से मिलान करते हुए नियंत्रण यूनिट का नियमानुसार सील तोड़ने एवं गणना के उपरांत प्रपत्र 17(क)भाग-2 को भरने तथा मतगणना अभिकर्त्ता से हस्ताक्षर प्राप्त करने से संबंधित समुचित जानकारी दी गयी।

खबरें और भी हैं...