पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन औषधालय में लगा नि:शुल्क जांच शिविर

जैन औषधालय में लगा नि:शुल्क जांच शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | दिगंबर जैन समाज के द्वारा स्थानीय पंचमुहान चौक स्थित जैन औषधालय में जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को होमियोपैथी दवा के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, पल्स, ब्लड शुगर व ऑक्सीजन लेवल की भी जांच नि:शुल्क की जा रही है। जैन मंदिर के होमियोपैथी जैन औषधालय में 1980 से डॉक्टर सिद्धेश्वरी प्रसाद की देखरेख में निशुल्क जांच का कार्य प्रारंभ किया गया था, जो अभी भी सुचारू रूप से चल रहा है। ये जानकारी व्यवस्थापक राजकुमार जैन ने दी।

खबरें और भी हैं...