पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ
मेदिनीनगर | स्थानीय बारालोटा गायत्री मंदिर में पतंजलि योग समिति के तरफ से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण देने का कार्य लोहरदगा की योग शिक्षिका रूपा कुमारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षिका ने बताया कि सभी लोगों को निरोग रहने के लिए योग की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में प्रतिमा देवी, नीतीश, रवि, प्रशांत, प्रतिमा, शांति, रजनी मौजूद थे।