पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला दर्जियों को दिया गया प्रशिक्षण

महिला दर्जियों को दिया गया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | स्थानीय बेलवाटिका स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय संकाय के जितेन्द्र मेहता ने किया। मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि आरसेटी का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार युवक-युवतियाें का आत्मनिर्भर बनाना है।

जैन चक्रवर्ती ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से बेरोजगार लोगों का पहचान कर उनके इच्छानुसार चयनित विषय पर नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाना व उनका मानसिक, आर्थिक, बौद्धिक विकास करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गौ पालन, बकरी पालन, सिलाई, ब्यूटीशियन, मशरूम खेती, खिलौना निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यालय सहायक मनीकांत दुबे ने कहा कि संस्थान के द्वारा अब तक 161 बैच के माध्यम से कुल 4410 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षिका मीना कुमार, प्रशिक्षक मनोज चौधरी सहित अन्य प्रशिक्षार्थी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...