पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीबीएसई स्टूडेंट्स 5 विषयों के साथ पढ़ेंगे एक वोकेशनल सब्जेक्ट

सीबीएसई स्टूडेंट्स 5 विषयों के साथ पढ़ेंगे एक वोकेशनल सब्जेक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्टूडेंट्स को पढ़ाई और जीवन की रियल सिचुएशन के बीच सामंजस्य करवाने वाली स्किल्स का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए सीबीएसई वोकेशनल कोर्स का सहारा लेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रियल सिचुएशन समझाने के टास्क दिए जाएंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को इन सिचुएशन की पहचान और उनके सॉल्यूशन के बारे में रिपोर्ट भी सबमिट करनी होगी। नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूलों में सेकंडरी लेवल पर 15 और सीनियर सेकंडरी लेवल पर कुल 40 वोकेशनल कोर्स ऑफर किए जाएंगे।

10वीं व 12वीं के लिए अलग कोर्स, मेन में फेल होने पर वोकेशनल का सहारा

सेकंडरी लेवल पर स्टूडेंट्स को पांच एकेडेमिक सब्जेक्ट्स के साथ एक वोकेशनल सब्जेक्ट एडिशनल पढ़ना होगा। अगर स्टूडेंट साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस, इन तीन इलेक्टिव सब्जेक्ट में से किसी एक में फेल होता है तो वह अपने वोकेशनल सब्जेक्ट से उस सब्जेक्ट को रिप्लेस कर सकता है। अगर कोई स्टूडेंट उस फेल सब्जेक्ट में दोबारा अपीयर होना चाहता है तो उसे इस सब्जेक्ट के साथ कंपार्टमेंट एग्जाम भी देना होगा।

30 जून से पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सीबीएसई के इन वोकेशनल कोर्स को जो भी स्कूल नए शिक्षण सत्र से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड के पोर्टल पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

खबरें और भी हैं...