पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के Rs.5 की जगह वसूल रहे 10

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के Rs.5 की जगह वसूल रहे 10

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के नाम पर निर्धारित शुल्क से दुगने पैसे की वसूली की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जब भी कोई दोपहिया गाड़ी खड़ी करता है तो उसे ₹10 का रसीद थमा दिया जाता है। जबकि रेलवे प्रशासन द्वारा जो बोर्ड लगाया गया है उस पर लिखा गया है कि 6 घंटे तक ₹5 लिया जाएगा। 6 घंटा के बाद 1 दिन के लिए ₹10 लिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जब स्टेशन आता है तो वह या तो किसी को छोड़ने आता है या फिर रिजर्वेशन कराने आता है, वह मुश्किल से आधा-एक घंटा ही गाड़ी खड़ी करता है। परंतु फिर भी उससे ₹10 का ही रसीद थमा दिया जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि रसीद काटने वाले के पास ₹5 की कोई रसीद ही नहीं है। जो रसीद काटने वाला है जब उनसे पूछा जाता है तो बोलता है कि हम कुछ नहीं जानते हैं। ₹10 निकालिए नहीं तो नहीं जाने देंगे। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ी आती है और सभी से इन लोगों के द्वारा दुगने राशि वसूल किया जाता है

वसूली
रेलवे के निर्देश के अनुसार शुरू के छह घंटे के लिए पांच रुपए और छह घंटे से 24 घंटे के लिए 10 रुपए लेने हैं
पार्किंग वाले पर लगाएंगे पेनाल्टी : स्टेशन प्रबंधक
डालटनगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी का कहना है कि अगर ऐसी बात है तो पार्किंग वाले पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। कमर्शियल ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि शिकायत अभी आपके द्वारा प्राप्त हो रही है। इस पर जल्दी कार्रवाई की जाएगी।

मेदिनीनगर के रेलवे स्टेशन पर लगा पार्किंग बोर्ड।

खबरें और भी हैं...