नाबालिग से छेड़खानी मामले के आरोपी को भेजा गया जेल
हैदरनगर | थाना क्षेत्र के कुकही पंचायत अंतर्गत उत्तरी सिमरसोत की 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गांव के ही युवक संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार में पुलिस ने भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने युवक पर अकेला पाकर 11 अप्रैल को छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 12 अप्रैल को इस संबंध में जांचोपरांत कांड अंकित कर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया व त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।