पासपोर्ट के लिए 10 लोगों के कागजात की हुई जांच
मेदिनीनगर | स्थानीय प्रधान डाकघर में शुक्रवार को पासपोर्ट कार्यालय में 10 लोगों का कागजात सत्यापित किया गया। पासपोर्ट कार्यालय के इंचार्ज चंद्रदेव ने बताया कि पासपोर्ट बनाने के लिए 150 लोगों ने आवेदन दिया है, जिसमें सभी लोगों को एक निर्धारित तिथि में कार्यालय में जांच के लिए बुलाया जाएगा। जांच के दौरान आवेदक का फोटो और बायोमेट्रिक पद्धति से उसका फिंगरप्रिंट भी लिया गया। शुक्रवार को कुल 10 लोगों के कागजात की जांच हुई, जिसमें अंजलि तिवारी सोनू पाल, विकास कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, मोहम्मद नसीम अंसारी, अरविंद कुमार महतो शामिल हुए। जैसे-जैसे लोगों का आवेदन पूरा होता जाएगा सभी लोगों को जांच हेतु कार्यालय में बुलाया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 11:00 बजे से शाम चार बजे तक होगा।