पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे जिले में शनिवार को बाबा साहेब की जयंती पर धूमधाम से मनाई गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत के संविधान को आकार देने वाले भारत र| बाबा साहेब की 127वीं जयंती थी। इसी क्रम में जिले का एकमात्र दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व स्कूल के प्राचार्य ने किया। रैली जेलहाता स्थित आवासीय दिव्यांग विद्यालय से निकलकर साहित्य समाज चौक, भगतसिंह चौक होते हुए आंबेडकर पार्क गयी एवं जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ, अविनाश तिवारी, रमेश कुमार मिस्त्री ,सुरेन्द्र कुमार ,अनुज मिश्रा, राज कुमार विश्वकर्मा, अंजलि कुमारी, मनु कुमार, लिलेश्वर कुमार सिंह, पिंकी कुमारी, नीतू बाला कुमारी, प्रणव कुमार आदि कई बच्चे उपस्थित थे।

ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता बढ़ाना : डीसी

हरिहरगंज | सरकार द्वारा समाज में समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से आंबेडकर जयंती पर ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें गरीबों को जागरूक बनाकर उनके हित में चल रही योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य लक्ष्य है। ये बातें पलामू उपायुक्त अमीत कुमार ने शनिवार को पीपरा प्रखंड के अंधारीबाग ग्राम में कही। वे ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सात लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर का वितरण करते हुए कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार है। इसलिए सरकार गरीबों का जीवनस्तर में वृद्धि के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपरा पंचायत के मुखिया राम प्रवेश भुईया ने की। संचालन बीडीओ देवेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिप सदस्य सुषमा देवी, प्रमुख संध्या देवी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, बभंडी मुखिया संजय राम, समाजसेवी मोहन गुप्ता, विनय पासवान, संदीप पासवान, लाल बहादुर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

लेस्लीगंज में मनी जयंती

लेस्लीगंज | लेस्लीगंज पंचायत के बाबूदुमी गांव में प्रखंड प्रशासन के द्वारा शनिवार को ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सत्यम कुमार तथा स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र सोनी व पंसस नागेश्वर राम ने फीता काटकर व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अभियान के तहत प्रखंड के 8 गांव को चयनित किया गया है जिसमें अनुसूचित जाति बहुल बाबूदुमी गांव भी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार मंडल, पंचायत सेवक शमीम अंसारी, प्रियंका कुमारी समेत कई रोजगार सेवक व स्वयंसेवक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...