- Hindi News
- National
- पोलपोल में ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में 5 घायल, तीन गंभीर, रांची रेफर
पोलपोल में ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में 5 घायल, तीन गंभीर, रांची रेफर
सतबरवा | ओपी क्षेत्र के पोलपोल में रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ओपी प्रभारी नवीन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों में 24 वर्षीय आशीष चौबे, 21 वर्षीय राजा चौबे 23 वर्षीय आनंद कुमार चौबे, 26 वर्षीय अभिषेक कुमार चौबे तथा 25 वर्षीय प्रकाश कुमार दुबे शामिल हैं। सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने आनंद कुमार चौबे, आशीष कुमार चौबे और प्रकाश दुबे की हालत चिंताजनक देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। अभिषेक चौबे और राजा चौबे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।