ऊपर से नीचे तक अगर एक ही पार्टी हो तो होगा तीव्र विकास : पूनम ढिल्लन
भाजपा के मेयर व उप मेयर पद के प्रत्याशी के प्रचार के लिए फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन शनिवार को मेदिनीनगर पहुंचीं। गीता भवन स्थित पार्टी कार्यालय से अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के साथ शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए शिवाजी मैदान पहुंची जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि विकास तभी होता है, जब ऊपर से नीचे सभी जगह एक ही पार्टी की सरकार रहती है। यह तभी संभव होगा जब आप बीजेपी को वोट देंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने घर में सभी को वोट देने के लिए प्रेरित करिए। पूनम ढिल्लो ने जनता से अपील की कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा वोट से अरुणा शंकर को जीताइए। उन्होंने डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह के बारे में कहा यह प्रत्याशी नौजवान है। इनको वोट दीजिए, ये आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी जैसा डायनामिक लीडरशिप किसी नेता में नहीं है। वह हमेशा जनता के बारे में सोचते हैं। उन्होंने अपील की कि आप बीजेपी के कैंडिडेट को जिताएं, ताकि हम दोबारा 21 अप्रैल को आपके विजय रैली में शामिल हो सके।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि नगर निगम का विकास किया जाएगा। सांसद वीडी राम ने कहा कि विकास की अविरल धारा जो केंद्र से चल रही है। उसकी धारा निगम में भी बहे इसे ध्यान में रखकर बीजेपी को वोट दें।
राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बस का चौथा पहिया निगम है, इसलिए बस को सही से चलने के लिए बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देकर जीताना अत्यंत ही जरूरी है।
विधायक आलोक चौरसिया और वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि निगम के मेयर के प्रत्याशी को वोट दें, सारी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, विभाकर नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के रोड शो कार्यक्रम में पूनम ढिल्लन, मेयर प्रत्याशीे अरुणा शंकर व अन्य समर्थक।