बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें : सुनीता
बालूमाथ | डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 जयंती शनिवार को बेसिक स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व विधायक बालजीत राम, मोती उर्रहमान, प्रभुदयाल उरांव, रमन गंझू, सुरेश राम, नारायण भोक्ता, बिहारी यादव व हेरहंज बीडीआे श्रवण राम ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनीता देवी ने कहा कि बाबा साहेब के बताये हुए मार्गों पर चलने की जरूरत है। वे समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज थे। पूर्व विधायक बालजीत राम ने कहा कि मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के लोग शिक्षित बनकर एक-दूसरे का सहयोग करें। समाजसेवी मोती उर्रहमान ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही देश का भला हो सकता है। कार्यक्रम को बिहारी यादव, रमन गंझू, रवि बैठा, दिलीप रजक, नारायण भोक्ता, प्रभुदयाल उरांव व विजय राम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विजय प्रकाश ने जादू का खेल दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। मौके पर गढ़वा व मेदिनीनगर के सुनील अंबेडकर, ललन भारती, सत्येन्द्र कुमार, रामवचन व गुड्डू विकास समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राम ने की, जबकि मंच संचालन मनु जी ने किया। इस अवसर पर दशरथ ठाकुर, कुलेश्वर राम, दिलीप राम, दिनेश राम, दाले उरांव, रामकुमार भुइयां, रामजीत दास, संजय राम, गोपाल राम आदि मौजूद थे।