वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिंह को जवानों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस लाइन में मंगलवार को झारखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पलामू में एसपी और डीआईजी के पद पर कार्यरत रह चुके प्रवीण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पलामू पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा के नेतृत्व में सभी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवीण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि प्रवीण सिंह अपने कार्यों के प्रति अत्यंत ईमानदार थे। वे जहां भी रहे उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि पलामू में रहते हुए उन्होंने उग्रवादी गतिविधि पर अंकुश लगाई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन में उनकी कमी खलेगी। वे हमेशा अपने कार्यों के प्रति सजग रहते थे।
पुलिस लाइन में आईपीएस प्रवीण सिंह को श्रद्धांजलि देते एसपी इंद्रजीत महथा।