वज्रगृह छावनी में तब्दील, सुरक्षा पुख्ता
स्थानीय बैरिया स्थित बाजार समिति में 20 अप्रैल को मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसके सुरक्षा के लिए बैरिया स्थित बाजार समिति को चारों ओर से आरबीआई पुलिस बल के द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर आरबीआई के जवान तैनात है और आने जाने वाले लोगों के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। मेदिनीनगर नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ छतरपुर व हुसैनाबाद के भी वोट की गिनती बैरिया स्थित बाजार समिति में संपन्न होगी। 16 अप्रैल को सभी मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद वोटिंग मशीन को वज्रगृह में आरबीआई के जवानों के निगरानी में रखा गया है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की मतगणना तीन अलग-अलग हॉल में होगी। जबकि छतरपुर और हुसैनाबाद नगर पंचायत अलग-अलग हॉल में संपन्न होगी। हॉल में मतगणना के लिए नौ टेबल लगाया गया है । मेदिनीनगर की मतगणना लगभग 15 राउंड में संपन्न होने की संभावना है जबकि छतरपुर और हुसैनाबाद में 3 से 5 राउंड की मतगणना होगी। मेदिनीनगर क्षेत्र के मेयर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का मतगणना अलग-अलग कमरों में संपन्न होगी।
वज्रगृह की सुरक्षा को लेकर तैनात जवान।