पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक से गिरकर महिला घायल, रेफर

बाइक से गिरकर महिला घायल, रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर में प्राथमिक उपचार कराती सोना देवी।

हैदरनगर | हुसैनाबाद के बड़ेपुर गांव निवासी सुनेश चंद्रवंशी की 40 वर्षीय प|ी सोना देवी बाइक के असंतुलन होने पर गिर कर घायल हो गई। घटना हैदरनगर मोहम्मदगंज मुख्य मार्ग के झरी ग्राम स्थित मिडिल स्कूल के समीप घटी। इसके बाद मेडिकल सुविधा के लिए यहां के लोग 108 पर डायल करते रहे। पर फ्यूल नहीं होने की बात बताकर हैदरनगर से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। ग्रामीणों ने इसे तत्काल टेंपू पर घायल सोना को लादकर हैदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. अशोक कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला के नाक, कान व मुंह से रक्तस्त्राव जारी था, जिससे इसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बाइक पर महिला के अलावे दो अन्य पुरुष सवार थे।

खबरें और भी हैं...