स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर टू डोर कैंंपेन
मेदिनीनगर | नगर निगम के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर टू डोर व कचरा के निष्पादन हेतु जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को शहर में सड़क के किनारे कबाड़ी का सामान लेने वाले व कबाड़ी का व्यवसाय करने वाले लोगों को इस अभियान में जोड़ा गया। अभियान में शहर प्रबंधक आरती तबस्सुम, सहायक अनुज कुमार शर्मा,दीपक कुमार हजाम मुख्य रूप से शामिल थे।कचरे के निष्पादन के संबंध में बताया गया कि घर से कई प्रकार के कचरे निकलते हैं। जिसमें कुछ गीले कचरे होते हैं और कुछ सूखे। लकड़ी, सीसा, प्लास्टिक, पेपर सहित सभी कचरों को अलग अलग कर उसके निष्पादन और उस पुन: इस्तेमाल में लाने के लिए लोगों को जानकारी दी गई। वैज्ञानिक तरीके से कचरों का रिसाइक्लिंग कर इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक है कि कचरे को अलग-अलग समूह में बांट दिया जाए।