उपायुक्त आवास की झाड़ी में लगी आग
मेदिनीगर में आग को बुझाता दमकल कर्मी।
मेदिनीनगर | मंगलवार को दोपहर 3 बजे अचानक उपायुक्त आवास में लगी झाड़ी में आग लग गयी। इसके बाद वहां के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी शहर थाना को दी। शहर थाना द्वारा आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।